Recurring Deposit Meaning in Hindi: RD के बारे में जाने पूरी जानकारी

आजकल सभी लोग अपने भविष्य के लिए बचत कर रहे है ताकि आने वाले समय में उन्हे कभी पैसों की दिक्कत न आये। कुछ लोग अपने पैसे बैंक के बचत खाते में रखते है, जिसमें ब्याज दर न के बराबर मिलता है। वही अधिकतर नौकरी करने वाले लोग रेकरिंग डिपॉजिट करते है क्योंकि वहां उनका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और पैसे डूबने का भी खतरा नही होता है, लेकिन कई लोग ऐसे है जिन्हे Recurring Deposit Meaning in Hindi के बारे में पता नही होता है की रेकरिंग डिपॉजिट में अकाउंट कैसे खुलवाएं, इसके लिए कौन से दस्तावेज जरूरी है, तथा कितना प्रतिशत ब्याज दर मिलता है? ये सभी जानकारी इस पोस्ट में बताया गया है।

Recurring Deposit Meaning in Hindi

Recurring Deposit Meaning in Hindi

Recurring deposit को हिंदी में “आवर्ती जमा” भी कहा जाता है। ये खाते आप किसी भी बैंक से खुलवा सकते है। उसके बाद एक निश्चित अवधि तक हर महीने एक तय धनराशि आप बैंक में जमा करते है और अवधि पूरा होने के बाद ब्याज के साथ आपको पूरी धनराशि मिल जाती है, इसे ही हम RD या Recurring Deposit कहते है। 

हर बैंक अपने ग्राहकों को RD में पैसे जमा करने की सुविधा प्रदान करती है। अगर हम बात करे इसकी अवधि की तो ये 1 साल से 10 साल तक हो सकता है। अगर आपकी नौकरी से हर महीने एक फिक्स सैलरी आती है तो Recurring Deposit आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प है।

कई सारे वेतनभोगी अपनी सैलरी में से कुछ हिस्सा हर महीने Recurring Deposit में जमा करते है और अवधि पूरा होने पर जमाराशि पर उनको ब्याज के साथ पूरी धनराशि मिल जाती है। इस बात का ध्यान रहे, अगर Recurring Deposit लंबे समय का होगा तो उसपर ब्याज भी अधिक मिलेगा। 

बचत खाते की तुलना में RD में ब्याज दर अधिक है। Recurring deposit करने के लिए हमें रेकरिंग अकाउंट की जरूरत होती है। ये काफी हद तक FD की तरह है लेकिन इसमें फ़र्क बस इतना है की जहां Fixed Deposit में पूरे पैसे एक बार में एक निश्चित समय के लिए रखा जाता है वही RD में आप हर महीने एक तय रकम एक निश्चित अवधि तक जमा करते है। 

Recurring Account कैसे खोले?

How To Open Recurring Account in Hindi

हमने Recurring Deposit Meaning in Hindi के बारे में काफी विस्तार से समझा लेकिन अगर आपको Recurring Deposit अकाउंट ओपन करना है तो ऑनलाइन और ऑफलाइन दो माध्यम है जिसके बारे में हमने आगे बताया है – 

Offline Recurring Deposit कैसे खुलवाएं  

इसमें आपको बैंक जाना है और वहां के बैंक कर्मचारियों से RD के बारे में पूरी जानकारी ले लेनी है की इसमें कितना प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा। 

उसके बाद बैंक आपको एक फॉर्म देगी जिसमें आपको अपनी जानकारी भरकर दस्तवेज के साथ जमा कर देना है। फिर बैंक अधिकारी द्वारा इन्हे verify करने के बाद आपका रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट बन जायेगा और आप पैसे जमा कर सकते है।

Online Recurring Deposit Account Kaise Open kare 

ऑनलाइन माध्यम से रेकरिंग अकाउंट ओपन करना काफी आसान है जिसकी प्रक्रिया निम्न है –

जिस भी बैंक में RD अकाउंट खुलवाना है, उसकी App अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर ले।

फिर App में मौजूद Deposit ऑप्शन पर क्लिक करके Recurring Deposit विकल्प को चुन लेना है।  

उसके बाद आपको वहां अपनी जानकारी भर लेनी है और साथ में दस्तावेज को ऑनलाइन अपलोड कर देना है। दस्तावेज verify होने के बाद आपका रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट सफलतापूर्वक खुल जाएगा। 

RD Account के लिए जरूरी दस्तावेज

Documents for RD Account

रेकरिंग डिपॉजिट के लिए खाता होना अनिवार्य है जिसके लिए आपके पास ये दस्तावेज होने चाहिए – 

  • आधार कार्ड 
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • राशन कार्ड 
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • टेलीफोन या बिजली बिल 

Recurring Deposit का ब्याज दर 

जब व्यक्ति हर महिने कहीं पैसे जमा कर रहा है तो उसके लिए यह जानना बहुत जरूरी है की समय पूरा होने पर उसे जमाराशि पर कुल कितना प्रतिशत ब्याज मिलेगा। अवधि के अनुसार ब्याज दर अलग अलग होता है। अधिक समय वाले में ब्याज दर अधिक होगा। इसके साथ ही ये बैंक पर भी निर्भर करता है क्योंकि हर बैंक का ब्याज दर अलग रहता है जो की लगभग 3% से 8% के बीच होता है। 

RD अकाउंट के लिए धनराशि 

RD में पैसे जमा करने की शुरुआत आप हर महीने 100 रुपए से कर सकते है, ये न्यूनतम राशि लगभग हर बैंक में एक समान है जिसकी कोई अधिकतम सीमा नही है। हालांकि, जब आप रेकरिंग डिपॉजिट करने जाए तो इसकी जानकारी बैंक से जरूर पता कर लें। 

Recurring Deposit के फायदे

Benefits of Recurring Deposit in Hindi

हमने rd kya hota hai ये तो समझ लिया, अब हम जानेंगे की इसके क्या फायदे है, जो निम्न बताया है – 

  • RD में बहुत अधिक पैसा जमा नही करना होता है। इसमें एक तय राशि आपको हर महीने देना पड़ता है। 
  • अगर कभी अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए तो आप RD तुड़वाकर पैसे निकाल सकते है लेकिन इसमें बैंक 1% से 3% तक चार्ज लेती है। 
  • रेकरिंग डिपॉजिट के एक साल बाद पूरा होने के बाद आप बैंक से जमाराशि के 50% तक लोन ले सकते है। इसके लिए RD तुड़वाने की जरूरत नही है। 
  • RD में ब्याज दर पहले से तय होता है। बाज़ार के उतार – चढ़ाव से इसपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। इसी कारण इसमें जोखिम बिल्कुल भी नहीं होता है। 

निष्कर्ष 

उम्मीद करता हूं, जो जानकारी हमने इस पोस्ट में आपको Recurring Deposit Meaning in Hindi के बारे में बताया। उसे पढ़कर आप अच्छे से समझ गए होंगे की Recurring Deposit Kya Hota Hai और इसमें अकाउंट कैसे खुलता है? ये सारी जानकारी हमने इस पोस्ट द्वारा समझा। फिर भी अगर Recurring Deposit Meaning Kya Hota Hai से जुड़ा आपके मन में सवाल है तो कमेंट करके आप पूछ सकते है।

FAQs 

क्या RD में पैसे रखना सही है? 

कई वेतनभोगी हर महीने इसमें पैसे रखते है ताकि समय पूरा होने पर ब्याज समेत उन्हे धनराशि मिल सके।

RD कितने साल की होती है? 

आमतौर पर बैंक में आप 1 से 10 वर्ष की अवधि तक रेकरिंग डिपॉजिट कर सकते है। 

RD खाता खोलने के लिए न्यूनतम राशि क्या है? 

आप रेकरिंग डिपॉजिट की शुरुआत 100रु प्रति माह से कर सकते है।