Mahilaon Ke Liye Loan Scheme: महिलाओं को मिलने वाले लोन्स की जानकारी

Mahilaon Ke Liye Loan Scheme: बीते कुछ वर्षो में महिलाओ में व्यापार को लेकर काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। कई महिलाए आजकल खुद का बिज़नेस शुरू कर रही है और उसे आगे बढ़ रही है। इन महिलाओ के लिए केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार आर्थिक मदद के लिए अनेक लोन योजनाए चला रही है, जिसके जरिये देश की अनेको महिलाए अपना व्यापार शुरू कर रही है।

इन योजनओ से महिलाओ को लोन प्राप्त करना काफी आसान होता है और उन्हें ब्याज दर भी कम देना पड़ता है। ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्र की महिलाए लोन ले सकती है। लेकिन बहुत महिलाओ को इन लोन योजनाओ के बारे में जानकारी न होने के कारण वो नहीं ले पाती है इसलिए आज के

इस पोस्ट में Mahilaon Ke Liye Loan Yojana की पूरी जानकारी बताया है की इन योजना में आपको कितना लोन प्राप्त कर सकते है तथा लोन चुकाने की अधिकतम अवधि कितने सालो तक होती है, ये सब हमने आगे विस्तार से समझाया है। 

Mahilaon Ke Liye Loan Scheme 

इन योजनाओ के जरिये महिलाए अपना व्यापार शुरू करने के लिए लोन में आवेदन करके आर्थिक सहायता ले सकती है। इसमें उन्हें कितना प्रतिशत ब्याज दर लगेगा तथा लोन चुकाने की अवधि क्या रहेगी, ये सभी महिलाओं के लिए लोन हमने आपको आगे विस्तार से समझाया है – 

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने साल 2015 में किया था। अब तक इसके जरिए लाखो महिलाओ को लाभ मिल चुका है। इस योजना का पूरा नाम “Micro Units Development and Refinance Agency “ है। यहाँ लोन की तीन कैटेगरी है- शिशु, किशोर और तरुण लोन। कैटेगरी के अनुसार लोन की रशि भी अलग अलग है।

जैसे शिशु लोन में अधिकतम 50 हजार, किशोर लोन में 50 हजार से 5 लाख तक और तरुण लोन के तहत 5 लाख से 10 लाख रुपए तक मिलता है। राशि के अनुसार ब्याज दर भी अलग – अलग लगता है। आपको अधिकतम 5 साल की अवधि मिलती है, लोन की राशि ब्याज समेत वापस करने के लिए। चाहे कोई नया व्यापार शुरू करना हो या उसे ही विस्तार करना हो, इस योजना के जरिये सरकार सभी महिलाओ को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। 

भारतीय महिला बैंक द्वारा अन्नपूर्णा तथा श्रृंगार लोन

भारतीय महिला बैंक द्वारा महिलाओ को श्रृंगार और अन्नपूर्णा लोन मिलता है। श्रृंगार लोन उन महिलाओं के लिए है, जो ब्यूटी पार्लर या स्पा का बिज़नेस शुरू करना चाहती हैं। इसमें आवेदन करने की आयु 20 वर्ष से 60 वर्ष तक है। इसके जरिये आप अधिकतम 10 लाख तक लोन ले सकते है, जिसे चुकाने की अवधि 7 साल तक रहती है।

जबकि अन्नपूर्णा लोन वो महिलाए लेती हैं, जिन्हे लंच बेचने के लिए फ़ूड केटरिंग का बिज़नेस शुरू करना है। यहाँ आपको 50,000 तक का लोन मिल जाता है। इसमें ब्याज समेत लोन का भुगतान करने के लिए अधिकतम 3 साल का समय होता है। इस लोन में सिर्फ वही आवेदन कर सकती है जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच है।  

केनरा बैंक से सिंड महिला शक्ति लोन

पहले इस योजना का नाम सिंड महिला शक्ति था, जो अब केनरा बैंक के साथ जुड़ गया है। चाहे आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हो या उसके विस्तार के बारे में, इन दोनो में केनरा बैंक की ओर से मिलने वाला महिला शक्ति लोन द्वारा महिलाएँ अपने व्यापार में आगे बढ़ सकती है।

यहाँ से आप अधिकतम 5 करोड़ तक लोन पा सकते है, जिसे चुकाने के लिए 10 साल तक की अवधि मिलती है। ये लोन सिर्फ वही महिलाएं ले पायेगी, जिनका अपने व्यापार में कम से कम 50% की हिस्सेदारी है। लोन प्राप्त करते वक्त कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देना पड़ता है। 

सुकन्या समृद्धि योजना 

भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली यह बहुत सफल योजना है, जिसके देशभर में कई लाभार्थी महिलाए है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाएं जो खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती है, उन्हें आर्थिक मदद मदद करना है, ताकि वो अपने व्यापार को आगे बढ़ा सके।

ख़ासकर वो महिलाएं जो अपना खुद का कोई छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू करनी की सोचती है, लेकिन पर्याप्त धन न होने के कारण उनका ये सपना अधूरा ही रह जाता है। वो महिलाए अब सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 50 हज़ार से लेकर अधिकतम 5 लाख रुपये तक लोन पा सकती है। 

देना शक्ति योजना 

यह लोन आपको देना बैक की तरफ से दिया जाता है, जिसमे आप अधिकतम 20 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकते है। योजना का उद्देश्य देश की महिलाओ को आर्थिक रूप से मदद करना तथा उन्हे सशक्त बनाना है। महिलाए माइक्रो क्रेडिट के लिए 50,000 रुपए तक लोन ले सकती है।

यह लोन सिर्फ उन्ही महिलाओ के लिए है, जिनका उनके व्यवसाय में कम से कम 50% की हिस्सेदारी है। आवेदन करने के लिए आपको ऑफलाइन यानी नजदीकी देना बैंक में जाना पड़ता है। लोन का इस्तेमाल आप एजुकेशन, रिटेल ट्रेड, विनिर्माण, कृषि, Micro credit, आदि में कर सकते है। लोन को चुकाने के लिए बैंक अधिकतम 10 वर्ष तक की अवधि देती है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से सेंट कल्याणी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी ये mahilaon ke liye loan scheme काफी बेहतरीन है। इसमें महिलाए अपना ब्यूटी पार्लर, हैंडक्राफ्ट, टेलरिंग, जैसे बिजनेस शुरू करने के लिए लोन प्राप्त कर सकती है। इसके जरिए आपको 1 करोड़ रुपए तक लोन मिल जाता है, जिसका इस्तेमाल महिलाएं अपने बिजनेस में करती है।

बैंक इस लोन पर लगभग 7.70% से 7.95% प्रति वर्ष ब्याज दर लगाती है और लोन लेते वक्त कोई प्रोसेसिंग फीस भी नही लगती है। बाजार के अनुसार ये ब्याज दर कम या ज्यादा भी हो सकती है। लोन चुकाने की अधिकतम अवधि 7 साल तक रहती है, जिसके अंदर ब्याज समेत पूरा लोन बैंक को चुकाना पड़ता है। 

ओरिएंट महिला विकास योजना   

महिलाओ के लिए यह लोन योजना ओरिएंटल बैंक द्वारा चलाई जाती है, जिसका नाम ओरिएंट महिला विकास योजना है। जिन महिलाओ का अपने व्यापार में कम से कम 50% की हिस्सेदारी है, यह लोन सिर्फ उनको ही प्राप्त होता है। इस योजना के तहत महिलाएं 10 हजार से 25 लाख तक का लोन ले सकती है।

इस लोन को लेने के लिए बैंक में कोई सिक्योरिटी भी नही देना पड़ता है। लोन मिलने के बाद बैंक अधिकतम 7 साल की अवधि देती है, जिसके भीतर लोन का भुगतान ब्याज समेत बैक को वापस कर देना जरूरी है। 

महिला उधम निधि योजना

ये योजना बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक द्वारा चलाई जाती है, जो की महिलाओ के बीच काफी सफल योजना है। अनेकों महिलाए इसके जरिए खुद का बिजनेस शुरू कर रही तो कोई अपने बिजनेस को आगे बढ़ा रही है। छोटे-मोटे बिजनेस में आर्थिक सहायता के लिए ये लोन मिलता है।

इसके तहत आप अधिकतम 10 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकते है, जिसे ब्याज समेत चुकाने की अवधि 7 साल तक रहती है। मार्केट रेट के अनुसार ब्याज दर ऊपर या नीचे होता रहता है, तो लोन लेते वक्त बैंक से ब्याज दर जरुरी चेक कर ले। 

निष्कर्ष  

उम्मीद है, की इस पोस्ट में हमने जो Mahilaon Ke Liye Loan ki Suvidha के बारे में बताया है, उसे पढ़कर आप ही समझ गए होंगे की वो महिलाए जिन्हे व्यापार करना है वो इन योजनाओ में आवेदन करके आर्थिक सहायता लेकर अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकती है। ये योजनाए आपको किस बैंक से मिलेगी तथा कितना प्रतिशत ब्याज दर लगेगा, इन सबके बारे में जानकारी दी है, फिर भी अगर आपका कोई सवाल है तो कमेंट करके पूछ सकते है।  

इसे भी पढ़े – HDFC बैंक में पर्सनल लोन के प्रकार 

FAQs

महिलाएं बिज़नेस शुरू करने के लिए कौन सा लोन ले सकती हैं?

बिज़नेस शुरू करने के लिए महिलाए के पास कई लोन के विकल्प मौजूद है जिसमें वो लोन के लिए आवेदन कर सकती है।  

लोन के लिए सबसे अच्छी योजना कौन सी है?

वैसे तो हर लोन महिलाओ के लिए सही है। सभी का अलग अलग ब्याज दर तथा लोन चुकाने की अवधि है, लेकिन महिलाए मुद्रा लोन योजना अधिक पसंद करती है, जिसकी ब्याज दर काफी कम है।

इन लोन में कितना प्रतिशत ब्याज दर लगता है? 

हर लोन का अलग ब्याज दर रहता है, किसका ज्यादा तो किसका कम। इसलिए लोन लेने से पहले बैंक से यह पूछ ले। हालाँकि, सरकारी योजना में ब्याज दर कम देना पड़ता है।