LIC Jeevan Shanti Plan 2024: बुढ़ापे का सहारा, पाएं जिंदगीभर 1 लाख तक का पेंशन

LIC Jeevan Shanti Plan 2024: जितने भी लोग नौकरी करते है, सभी को अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग को लेकर जरूर चिंता रहती होगी। सभी चाहते है, की जब वो नौकरी से रिटायर हो जाए, तो बुढ़ापे में पैसे को लेकर उन्हें कोई परेशानी न हो, और रिटायरमेंट की जिंदगी आराम से बीते। इसलिए समय रहते एक अच्छी पॉलिसी में निवेश करे, ताकि रिटायरमेंट के वक़्त कोई दिक्कत न आये।

उन सभी लोगो के लिए LIC लाया है, एक कमाल की पॉलिसी, जिसमें निवेश करके आप अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते है, जिसका नाम LIC Jeevan Shanti Plan 2024 है। देशभर के कई लोगो ने इस LIC पॉलिसी में निवेश किया है, अगर आप भी LIC Jeevan Shanti Plan 2024 में निवेश करके अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहते है, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है।

यहां हमने LIC Jeevan Shanti Plan 2024 से जुड़ी हर जानकारी दी है, जैसे ये पॉलिसी क्या है, इसमें निवेश करने में आपका क्या फायदा है, कौन लोग पॉलिसी में निवेश कर सकते है, और इस पॉलिसी को खरीदने की क्या प्रोसेस है? ये सब बताया है।

क्या है LIC Jeevan Shanti Plan 2024

यह पॉलिसी एक single premium plan है, यानी इस पॉलिसी में आपको हर महीने प्रीमियम नही देना पड़ता है, बल्कि एक ही बार में सभी रकम जमा करना होता है। इसको आप Deferred Annuity Plan भी कह सकते है, क्योंकि इसमें पॉलिसी के खरीदने के तुरंत बाद पेंशन नही मिलता है। पॉलिसी लेते एक समय तय की जाती है, जिसे Deferment Period कहते है।

ये पीरियड होने पर ही आपको पेंशन मिलना शुरू होता है। इसके लिए पॉलिसी में पैसे निवेश करना पड़ता है, फिर जब आप रिटायर हो जाएंगे, तभी ब्याज समेत हर महीने आपको एक तय राशि पेंशन के रूप में मिलती रहेगी। पेंशन में कितना अमाउंट मिलेगा, ये इसपर निर्भर करता है, की आपके पॉलिसी का purchase price क्या था, यानी पॉलिसी लेते वक्त आपने कितना निवेश किया था, उसी के अनुसार पेंशन दिया जाता है।

LIC की तरफ से आने वाला ये LIC Jeevan Shanti Plan 2024 में जीवनभर पेंशन देने का वादा किया जाता है। हालांकि, जब आप पॉलिसी खरीदते है, उसी वक्त बता दिया जाता है, की Deferment Period खत्म होने पर आपको कितना पेंशन मिलेगा। ये पीरियड 1 साल से अधिकतम 12 सालों तक रहता है।

पेंशन की रकम पहले से तय होती है, उसी के अनुसार पॉलिसी धारक को जिंदगीभर पेंशन मिलता रहता है। यहां पर Deferment Period का मतलब होता है,की जब आप पॉलिसी खरीदते है, उसके कितने साल के बाद आप पेंशन लेना चाहते है, इसी समय को Deferment Period कहते है। 

इसे भी पढ़े – Term Insurance कैसे कार्य करता है? जाने पूरी डिटेल 

LIC Jeevan Shanti Plan 2024 Benefits in Hindi

LIC Jeevan Shanti Plan 2024 Benefits in Hindi  

इस LIC Jeevan Shanti Plan 2024 में निवेश करने के कई फायदे है, जो रिटायरमेंट के समय आपको काफी मदद करता है, इसके क्या क्या फायदे है, जो हमने आगे बताया है – 

भविष्य के लिए है जरूरी

ये पॉलिसी आपके आने वाले भविष्य को सुरक्षित बनाती है, क्योंकि हर महीने एक तय राशि पेंशन के रूप में जिंदगीभर मिलता रहता है, जिससे रिटायरमेंट में पैसों को लेकर आपको कोई परेशानी न आयेगी। ये पॉलिसी सभी को लेना चाहिए, जिसमें सिर्फ एक बार निवेश करके जीवनभर लाभ मिलता रहेगा। 

No Medical Examination

जब आप इस पॉलिसी को खरीदते है, उस दौरान किसी भी तरह का आपका medical examination नही लिया जाता है। इसके बिना ही आप पॉलिसी आसानी से खरीद सकते है। 

बुढ़ापे का सहारा बनेगा।

बुढ़ापे में जब कमाई का कोई जरिया नही होता, उस वक्त हमें पैसों की दिक्कत न आए, इसके लिए ये पेंशन प्लान बनाया गया है, जो एक तय राशि आपको हर महीने जिंदगीभर देने की गारंटी देती है, जब तक आप जीवित रहेंगे। 

एक ही बार प्रीमियम जमा करना होता है। 

इस पॉलिसी का सबसे बड़ा फायदा ये है की आपको हर महीने प्रीमियम नही भरना पड़ता है। जितना भी पॉलिसी का purchase price है, उतना एक ही बार में जमा करना होता है। फिर डिफरमेंट पीरियड 

 पूरा होने के बाद हमें पेंशन मिलना शुरू हो जाता है। 

100% Tax-Free Claim

आपकी मृत्यु होने के बाद जो भी Nominee है, उन्हे डेथ बेनिफिट मिलता है, वो अमाउंट पूरी तरह से टैक्स फ्री होता है। इसपर किसी भी तरह का टैक्स नही भरना पड़ता है। 

दो तरह के LIC Jeevan Shanti Plan है

इस LIC पॉलिसी में निवेश करने के दो ऑप्शन है, पहला Deferred Annuity For Single Life और दूसरा Deferred Annuity For Joint Life, तो चलिए इन दोनो को अच्छे से समझते है – 

Deferred Annuity For Single Life

अगर आप Deferred Annuity For Single Life को खरीदते है तो ये प्लान सिर्फ एक व्यक्ति के लिए है। इसमें पॉलिसी धारक का डिफरमेंट पीरियड पूरा होने के बाद उसे पेंशन मिलना शुरू हो जाता है। यह पेंशन उस व्यक्ति के जीवित रहने तक जिंदगीभर पेंशन मिलता रहेगा। अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके Nominee को डेथ बेनिफिट मिलता है। 

Deferred Annuity For Joint Life

जबकि दूसरे प्लान यानी Deferred Annuity For Joint Life में दो लोग होते है, जिसमें पेंशन मिलता  रहेगा, लेकिन पहले व्यक्ति की मृत्यु होने पर दूसरे व्यक्ति को पेंशन मिलना शुरू हो जाता है। लेकिन आगे दोनो ही व्यक्ति की मृत्यु हो जाए, तो जो नॉमिनी है, उन्होंने इसका डेथ बेनिफिट का अमाउंट दिया जायेगा।

किन लोगो के लिए ये पॉलिसी है?

इस LIC पॉलिसी को खरीदने से पहले आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है की पॉलिसी में कौन लोग निवेश कर सकते है, क्या ये पॉलिसी सभी लोगो के लिए है या फिर कुछ ही लोग खरीद सकेंगे। ये Jeevan Shanti Policy सिर्फ वहीं लोग खरीद सकते है, जिनकी उम्र 30 वर्ष से 79 वर्ष के बीच है। ये पॉलिसी उन्ही के लिए निकाला गया है। पॉलिसी को आप दो तरीके से खरीद सकते है, पहला ऑफलाइन और दूसरा ऑनलाइन अपने नजदीकी LIC ब्रांच में जाकर। 

इस पॉलिसी में कितना निवेश करना पड़ता है?

हालांकि, इस LIC Jeevan Shanti Policy में निवेश करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखे, की पॉलिसी खरीदने के लिए कम से कम 1.5 लाख रुपए निवेश करना ही पड़ता है, तभी पॉलिसी का लाभ उठा सकेंगे और जीवनभर पेंशन मिलता रहेगा।

LIC Jeevan Shanti Policy में कितना पेंशन मिलता है

अगर ये पॉलिसी खरीदने के लिए आप 1.5 लाख रुपए जमा करते है, तो इसके अनुसार आपको हर महीने लगभग 1 हजार रुपए पेंशन मिलता रहेगा। वहीं अगर 10 लाख रुपए निवेश करने पर हर महीने लगभग 11 हजार करके आपको पेंशन के रूप में जीवनभर मिलता रहेगा। इसके अलावा जब आप पॉलिसी खरीदेंगे, उसी समय आपको ये ऑप्शन दिया जाता है की डिफरमेंट पीरियड पूरा होने के बाद आप अपना पेंशन कितने कितने समय में प्राप्त करना चाहते है।

इसमें चार विकल्प मिलते है, सालाना, छमाही, तिमाही और प्रति माह, इनमें से आपको जो सही लगे, उसको चुन सकते है। फिर उसे के अनुसार आपको पेंशन मिलता रहेगा।  ये पॉलिसी खरीदने के बाद अगर आपको पॉलिसी नही आती है, तो आप कभी भी सरेंडर कर सकते है। 

इस पॉलिसी में लोन भी मिलता है।

इस पॉलिसी के जरिए आप लोन भी प्राप्त कर सकते है। अगर कभी आपको पैसों की जरूरत पड़े, तो पॉलिसी में लोन की भी सुविधा दी गई है। लोन आपको तभी मिलेगा, जब पॉलिसी का समय 3 महीने या उससे अधिक हो गया हो, इसके बाद ही आप यहां से लोन ले सकते है। 

पॉलिसी को कभी भी कर सकते है सरेंडर

इस पॉलिसी को आपका जब मन करे, कभी भी सरेंडर कर सकते है। अगर आप पहले 3 साल में सरेंडर करवाते है तो आपके policy purchase price का 75% हो आपको मिलता है। वहीं अगर 4 साल या उसके बाद सरेंडर करने पर purchase price का 90% आपको दिया जाता है। 

LIC Jeevan Shanti Plan 2024 Apply Online 2024

LIC Jeevan Shanti Plan 2024 Apply Online 2024

हमने यह तो समझ लिया LIC Jeevan Shanti Plan 2024 क्या है, अब जानेंगे की इस पॉलिसी में अप्लाई करने की क्या प्रक्रिया है, जो हमने स्टेप बाय स्टेप बताया है – 

  • सबसे पहले आपको LIC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आ जाना है। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर “buy online policy” के नीचे ही “LIC Jeevan Shanti” ऑप्शन दिख जायेगा, उसपर क्लिक कर दें। 
  • फिर वहां आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी भरना है। 
  • अब calculate premium वाले ऑप्शन में क्लिक करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आयेगा। 
  • इसके बाद अपनी सभी डिटेल्स सही से भर देना है, फिर “confirm & processed” पर क्लिक करे। 
  • फिर ऑनलाइन पेमेंट करते ही आपके इमेल एड्रेस पर उस पॉलिसी से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी। 

ऊपर हमने ऑनलाइन माध्यम से पॉलिसी अप्लाई करने का प्रोसेस देखा। लेकिन अगर ऑनलाइन प्रोसेस में आपको दिक्कत आती है, तो आप अपने नजदीकी LIC ब्रांच में जाकर ये पॉलिसी खरीद सकते है। 

Conclusion

इस शानदार LIC Jeevan Shanti Plan 2024 में निवेश करना सबसे अच्छा रहता है, अपने रिटायरमेन्ट की प्लानिंग करने के लिए। इसका लाभ आपको रिटायरमेंट के वक़्त पेंशन प्राप्त करके मिलता है। 

ये पॉलिसी बहुत मदद करेगा, आपके रिटायरमेंट के समय में। जब आपको हर महीने एक फिक्स अमाउंट पेंशन आपके जीवित रहने तक मिलती रहेगी। सभी को इस तरह की पॉलिसी लेनी चाहिए, अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए। और रिटायरमेंट की जिंदगी बिना किसी परेशानी के बीत सके। 

FAQs

अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो क्या होगा? 

पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर उसके Nomine को डेथ बेनिफिट और अमाउंट दिया जाता है। 

ये पॉलिसी लेना से क्या हमें फायदा है? 

जी हां, इसके कई फायदे है। इस पॉलिसी को लेकर आप रिटायरमेंट के बाद जीवनभर हर महीने पेंशन प्राप्त कर सकते है। 

इस LIC पॉलिसी को कैसे क्लेम करना होता है?

पॉलिसी क्लेम करने के लिए आपको अपने नजदीकी LIC ब्रांच में जाना है, वहां बैंक अधिकारी क्लेम के प्रोसेस में आपकी मदद करेंगे।