FD Kya Hota Hai | FD Meaning in Hindi

आपने कई बार लोगो से FD के बारे में बात करते जरूर सुना होगा लेकिन FD Kya Hota Hai ये हमे पता नही होता है तो अगर आप भी जानना चाहते है की FD Kya Hota Hai तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पढ़ रहे है, जहां हमने FD से जुड़ी सभी जानकारी बताई है, जैसे FD के कितने प्रकार होते है, FD अकाउट खुलवाने में कौन से दस्तावेज लगते है, और आप अपना FD अकाउंट कैसे खुलवा सकते है,  इन सभी के बारे विस्तार से हमने इस पोस्ट में बताया है। कई लोग अपने भविष्य के लिए अपने बचत किए पैसो की FD करवा लेते है जो जरुरत पड़ने पर उनके काम आ सके। FD में उनका पैसा एक निश्चित समय अवधि तक बैंक में जमा रहता है। इसी के साथ हम यह भी जानेंगे की FD में कितना प्रतिशत ब्याज दर मिलता है, तो आर्टिकल को अंत तक पढ़े ताकि FD के बारे में आप अच्छे से समझ सके।

FD Kya Hota Hai

FD का पूरा नाम Fixed Deposit है जिसे जिसे हिंदी में “सावधि जमा” के नाम से जाना जाता है। इसे सबसे सुरक्षित निवेश में से एक माना जाता है। यहां लोग पैसे एक निश्चित समय तक जमा रखते है और  समय पूरा होने के बाद ब्याज समेत आपको आपके पैसे बैंक से मिल जाते है। लगभग हर बैंक में FD की सुविधा होती है। FD में ब्याज दर पहले ही तय रहती है। मार्केट का हाल कैसा भी हो, समय पूरा होने के बाद एक तय राशि मिल जाती है।

हालांकि, हर बैंक में FD ब्याज दर अलग-अलग होता है। FD करवाते समय बैंक से ब्याज दर के बारे में पूछ ले। लोग अलग-अलग अवधि तक FD करवाते है कोई 5 साल तो कोई 10 साल। इसमें पैसे डूबने का खतरा नही होता है। यही कारण है की ज्यादातर लोग अपने बचत किए हुए पैसो की FD करवाना अधिक पसंद करते है क्योकि यहाँ पैसे सुरक्षित रहते है। FD में समय पूरा होने के बाद आपको तय ब्याज समेत धनराशि बैंक द्वारा मिलता है।

Types of Fixed Deposits in Hindi

FD के कई प्रकार है जिसके बारे में हम एक एक करके नीचे विस्तार से जानेंगे जो कुछ इस प्रकार है –

Corporate Fixed Deposit

बहुत सारी कम्पनियाँ और संस्थाएं है जो लोगो के पैसे फिक्स्ड डिपॉजिट करवाती है। हालाँकि, यह ध्यान रखे की इसमें काफी जोखिम भी है। अगर किसी कारण वह कंपनी या संस्था डूब जाती है, तो साथ में आपके सारे पैसे भी चले जायेंगे। इसलिए बहुत कम लोग इसमें पैसे deposit करते। यहां आपके पैसे पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। भले ही Corporate Fixed Deposit में ब्याज हर अन्य बैंकों से अधिक होगा लेकिन इस बात कोई गारंटी नहीं है की आपने जो पैसे जमा किए वो मिल भी पाएंगे या नही।

Recurring Fixed Deposit

Recurring fixed deposit बहुत प्रसिद्ध है जिसमें कई लोग पैसे जमा करते है। इसमें आप एक समय अवधि तय करते है की आपको कितने समय तक पैसे जमा करना है। उसके बाद आप एक तय मूल्य हर महीने बैंक में पैसे जमा करते है। इसमें FD का ब्याज दर पहले से तय होता है जो समय पूरा होने पर ब्याज समेत आपकी जमा राशि मिल जाती है।

Standard Term Deposit

इसमें आप एक निश्चित्त धनराशि एक समय तक बैंक में जमा करते है और समय पूरा होने पर ब्याज के साथ आपको राशि मिल जाती है। इसे Fixed Term Deposit कहते है। इसमें आप अपने अनुसार समय की अवधि चयन करते है की आपको कितने समय के लिए पैसे रखने है। इसमें ब्याज दर पहले ही तय रहता है। FD की अधिकतम अवधि 10 साल तक होता है। हालाँकि, कुछ बैंक में ये समय कम या अधिक हो सकता है।

NRI Fixed Deposit

यह फिक्स डिपोजिट विदेश में रहने वाले भारतीयो के लिए है। अगर कोई भारतीय विदेश में रहकर यहाँ अपने पैसे डिपाजिट करना चाहता है तो NRI fixed deposit उनके लिए सबसे बेहतरीन तरीका है। इसमें आपको जो रिटर्न मिलता है, वो टैक्स फ्री होता है।

Senior Citizens Fixed Deposit

जैसा की नाम से ही पता चल रहा है की ये FD बड़े-बुजुर्ग के लिए है जिनकी उम्र 60 से अधिक है। इस वाले FD में मिलने वाले धनराशि टैक्स फ्री होती है।

Fixed Deposit पर ब्याज दर

जब भी हम FD करवाते है तो सबसे पहला सवाल यही होता है की हमे ब्याज दर कितना मिलेगा। यानी अगर कोई 10 साल के लिए FD करवाता है तो उसे अपने जमाराशि पर कितना प्रतिशत ब्याज दर प्राप्त होगा। FD पर मिलने वाला ब्याज दर लगभग 7% से 8% के बीच होता है।

हर बैंक में Fixed Deposit का ब्याज दर अलग होता है। इसलिए FD करवाने से पहले सभी बैंको से ब्याज दर की तुलना जरूर कर ले ताकि आपको अधिक लाभ मिल सके। जब आप FD करवाने जाए तो बैंक से ब्याज दर पता कर ले। अगर आप लंबे समय की FD करवाते है तो ब्याज दर भी अधिक मिलेगा।

फिक्स्ड डिपॉजिट के फायदे –

हमने FD kya hai ये तो अच्छे से समझ लिया, अब हम जानेंगे की FD करवाने के क्या – क्या फायदे है जो हमने नीचे बताया है –

  • FD करवाने का सबसे बड़ा फायदा यह है की मार्केट में उतार-चढाव का असर इसमें नहीं होता है। चाहे बाजार की हालत उस वक़्त कैसी भी हो आपको तय ब्याज दर पर पूरे पैसे मिलते है। FD करवाते समय  ब्याज दर पहले से ही तय रहता है।
  • FD में आपको अपने पैसों की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इसमें पैसे पूरी तरह से सुरक्षित रहता है।
  • अगर आप सेविंग अकाउंट में पैसे रखते है तो उसमे 2% से 3% ब्याज दर मिलता है, वही FD में ये बढ़कर 6% से 9% तक भी हो सकता है।
  • जिन्हे निवेश की उतनी समझ नहीं है और वो रिस्क नहीं लेना चाहते है, उनके लिए FD सबसे अच्छा विकल्प है।
  • FD करवाने के बाद अगर आपको कभी पैसो की अचानक जरुरत पड़ती है तो आप अपनी FD में जमा राशि का 90% तक बैंक से लोन ले सकते है।

फिक्स्ड डिपॉज़िट के लिए जरूरी दस्तावेज़

जब आप बैक में FD अकाउंट खुलवाने जाते है तो बैंक कई जरूरी दस्तावेज की मांग करता है, जिसके बाद ही FD अकाउंट ओपन हो सकता है, उन सभी दस्तावेजों के नाम निम्नलिखित है-

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • टेलीफोन या बिजली बिल
  • चेक के साथ बैंक स्टेटमेंट

FD अकाउंट कैसे खोले (How To Open FD Account)

FD अकाउंट खुलवाना बहुत आसान है। आप ऑफलाइन यानी बैंक जाकर या ऑनलाइन भी खुलवा सकते है। इन दोनों माध्यमों से FD अकाउंट ओपन करवाने की प्रक्रिया हमने निम्न बताया है –

ऑफलाइन माध्यम द्वारा 

इसमें आपको बैंक जाकर FD अकाउंट खुलवाना पड़ता है। सबसे पहले आप अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ तैयार कर ले। फिर बैंक आपको FD अकॉउंट ओपन करवाने के लिए एक फॉर्म देगी जिसमें आपको अपनी जानकारी भर देनी है। उसी के साथ कितनी धनराशि और कितने समय के लिए करवाना है, ये भी फॉर्म में लिखना है। उसके बाद आपका FD अकाउंट खुल जायेगा।

ऑनलाइन माध्यम द्वारा

आजकल कई बैंक ऑनलाइन FD अकाउंट ओपन करने की सुविधा दे रहे है, जिससे अब आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से FD अकाउंट खोल सकते है। आपको जिस भी बैंक में FD अकाउंट ओपन करना है, उस बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट में चले जाना है। वहां आपको ऑनलाइन फॉर्म मिलेगा जिसे सही से भर लेना है जिसके कुछ देर बाद ही आपका FD अकाउंट खुल जायेगा।

आज आपने क्या सीखा?

उम्मीद है की जो जानकारी इस आर्टिकल में हमने आपको बताया जैसे FD Kya Hota Hai, FD के प्रकार तथा आप अपना FD अकाउंट कैसे खुलवा सकते है। इसकी भी पूरी जानकारी हमने विस्तार से बताया जिसे पढ़कर आप अच्छे से समझ गए होंगे की FD ka matlab kya hai (FD meaning in Hindi) अगर फिर भी FD से जुड़ा आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट में पूछ सकते है और अगर ये आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तो के साथ शेयर करना न भूले ताकि उन्हें भी FD के बारे में ये जानकारी मिल सके।

FAQs

ये FD कितने सालो का होता है?

यह FD की अवधि 6 माह से लेकर 10 साल तक रहता है लेकिन कुछ बैंको से ये अलग भी हो सकता है। 

क्या मैं घर से ही FD अकाउंट खोल सकता हूँ?

हाँ, आप अपने स्मार्टफोन के जरिये से ही अपना FD अकाउंट ऑनलाइन खुलवा सकते है। 

क्या FD में पैसे रखना सुरक्षित है?

जी हाँ, यहाँ आपके पैसे पूरी तरह से सुरक्षित रहते है और कई लोग इसमें अपने पैसे जमा रखते है। इसमें पैसे डूबने का कोई खतरा नहीं होता है।